उस एक मुस्कान के लिए


लोग तो हज़ारो मिलते है इस दुनिया की गर्दिश में,
पर कुछ ख़ास बन जाते है,
किसी की एक मुस्कान के लिए कुछ भी करना लाज़मी लगता हैं,
किसी के आँखों से गिरते आंसुओं से बगावत करने को दिल करता है,
हज़ार बार एक ही बात कहने को दिल करता है,
शायद कह भी चु का हू तुझसे,
यू  तो नहीं मानता मैं कि खुदा है,
पर अगर है तो मेरी हर दुआ में तू है,
जानता हूँ रात के अँधेरे से तुझे डर लगता है,
पर चाँद की चाँदनी और तारों की छाँव में  साथ बैठने को दिल करता है,
तेरा हर सपना पूरा कर पाऊँ बस इतनी सी चाहत है,
उस पल में तेरी आँखों कि ख़ुशी की चमक को हमेशा बरक़रार रखने की चाहत है,
तेरे हर पल में तेरे साथ रहने की गुज़ारिश  है।

उस एक मुस्कान के लिए - वो तेरी मुस्कान  

Comments

Popular posts from this blog

Wisdom & Knowledge - Chapter 2 : Saving Food; Saving Lives

Wisdom & Knowledge - Chapter 1

More than Just a Childhood Fable